Header Ads

अभिषेक-वरुण नहीं, वाशिंगटन सुंदर को मिला ये बड़ा अवॉर्ड, ड्रेसिंग रूम का भी जीता दिल

Washington Sundar: भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर लिया. इस सीरीज में 2 मैच बारिश के कारण रद्द हुए हैं. टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में भी अच्छा रहा है. अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तो वहीं वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया. जिसके कारण ही उन्हें ड्रेसिंग रूम में इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला है. 

वाशिंगटन सुंदर को मिला बड़ा अवॉर्ड  

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 3 मैचों की 2 पारियों में 61 की औसत से इतने ही रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.33 का रहा है. सुंदर ने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. गेंद के साथ सुंदर ने 3 मैच में 1.2 ओवर डाल कर 3 विकेट अपने नाम किया. फील्डिंग में भी सुंदर ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही ड्रेसिंग रूम में उन्हें भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया है. सुंदर फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. टेस्ट के साथ ही साथ अब टी20 फॉर्मेट में भी सुंदर ने अपनी जगह पक्की कर ली है. 

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की नई तस्वीर देख उड़े फैंस के होश, फिटनेस के मामले में युवाओं से भी निकले आगे 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सुंदर आएंगे नजर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के बाद वाशिंगटन सुंदर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर टीम इंडिया 14 नवंबर से कोलकाता में पहला टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी. सुंदर ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेइंग 11 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुलदीप यादव को बाहर बिठाकर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था. टी20 सीरीज में भी ऐसा ही फैसला देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें: IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड! रवींद्र जडेजा RR और संजू सैमसन बनेंगे CSK का हिस्सा? रिपोर्ट में खुलासा

The post अभिषेक-वरुण नहीं, वाशिंगटन सुंदर को मिला ये बड़ा अवॉर्ड, ड्रेसिंग रूम का भी जीता दिल   appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.