Header Ads

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया से वापस कब लौटेगी टीम इंडिया? गिल-बुमराह सहित इन 4 खिलाड़ियों पर भी आई अपडेट

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का भी अंत हो गया. टीम इंडिया अब घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता में होने वाली है. 9 नवंबर तक टीम इंडिया कोलकाता नहीं पहुंची है. ऐसे में फैंस का सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से कब लौटने वाली है. इस सवाल का जवाब अब मिल गया है. 

इस दिन कोलकाता पहुंचेगी टीम इंडिया 

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया से लौट रही है. जहां पर कप्तान शुभमन गिल, दिग्गज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ब्रिस्बेन से सीधे कोलकाता पहुंचने वाले हैं. जहां पर उन्हें अन्य भारतीय खिलाड़ी सोमवार को ज्वाइन करेंगे. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में अब सभी खिलाड़ी सोमवार को कप्तान शुभमन गिल को ज्वाइन करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को टीम इंडिया अपना पहला अभ्यास सत्र आयोजित करेगी. जहां से टीम अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू करेगी. 

खबर अपडेट हो रही है…

The post IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया से वापस कब लौटेगी टीम इंडिया? गिल-बुमराह सहित इन 4 खिलाड़ियों पर भी आई अपडेट  appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.