Ranji Trophy: सरफराज खान फिर हुए फ्लॉप, भाई मुशीर खान ने शतक ठोक बचाई टीम की लाज
Ranji Trophy 2025, Musheer Khan Century: रणजी ट्रॉफी में मुंबई के स्टार बल्लेबाज मुशीर खान का शानदार प्रदर्शन जारी है. राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बाद, मुशीर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया है. हिमाचल के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहले दिन मुंबई ने सिर्फ 73 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. फैंस को सरफराज खान से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक फिर निराश किया. हालांकि, उनके छोट भाई मुशीर ने शतक ठोककर टीम की लाज बचाई.
मुशीर खान ने ठोका शतक
हिमाचल के खिलाफ मुंबई ने सिर्फ 35 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन मुशीर खान एक छोर पर टिके रहे और पारी को संभाले रखा. मुशीर ने मुश्किल स्थिति में संयम रखा और जुझारू बल्लेबाजी करते हुए पहले 86 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 148 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए. उनकी इस पारी के बदौलत मुंबई की टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही. खबर लिखे जाने तक मुंबई का स्कोर 61 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन है.
खबर अपडेट हो रही है…
The post Ranji Trophy: सरफराज खान फिर हुए फ्लॉप, भाई मुशीर खान ने शतक ठोक बचाई टीम की लाज appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment