Header Ads

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले ध्रुव जुरेल का बड़ा धमाका, बैक टू बैक शतक ठोक मचाया तहलका

IND A vs SA W, Dhruv Jurel Century: भारतीय युवा विकेटकेपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बैक टू बैक शतक ठोक कर तहलका मचा दिया है. जुरेल ने इंडिया ए के लिए पहली पारी में नाबाद 137 रन बनाए थे और टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया था. अब दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई और एक फिर भारत को मुसीबत से बाहर निकालने का काम किया है. लगातार दो शतक जड़कर जुरेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने की दावेदारी और भी मजूबत कर ली है.

ध्रुव जुरेल ने ठोका लगातार दूसरा शतक

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. दूसरी पारी में भी जुरेल मुश्किल वक्त में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी उतरे और शतक ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने हर्ष दुबे के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 250 गेंदों पर 184 रनों की शानदार साझेदारी की.
हर्ष 116 गेंदों पर एक छक्के और 12 चौकों की मदद से 84 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. हालांकि, ध्रुव दूसरे छोर पर टिके रहे और 159 गेंदों पर शतक जड़ दिया. इस दौरान उन्होंने 13 चौके लगाए. खबर लिखे जाने तक भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 350 रन बना लिए हैं और साउथ अफ्रीका पर 384 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

खबर अपडेट हो रही है….

The post साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले ध्रुव जुरेल का बड़ा धमाका, बैक टू बैक शतक ठोक मचाया तहलका appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.