LIVE Cricket Updates | IND vs AUS 5th T20I: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने चुनी गेंदबाजी, तिलक की जगह रिंकू को मिला मौका
IND vs AUS 5th T20I Live Cricket Score and Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला आज गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है. कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. तिलक वर्मा की जगह पर रिंकू सिंह को मौका दिया गया है.
भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. टीम इंडिया की निगाहें ब्रिस्बेन में सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी. चौथे टी-20 में टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन कमाल का रहा था. खासतौर पर वॉशिंगटन सुंदर कंगारू बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए थे.
हालांकि, टीम के बल्लेबाजों को पांचवें टी-20 में अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा. दूसरी ओर, कंगारू टीम सीरीज का अंत बराबरी पर करना चाहेगी. जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड जैसे प्लेयर्स के ना खेलने की वजह से पिछले दो टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ी कमजोरी दिखाई दी है.
IND vs AUS 5th T20I Match Playing XI
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे/नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा.
India vs Australia Gabba Weather
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत है. माना जा रहा है कि बारिश मैच के दौरान एक या दो बार खलल डाल सकती है.
IND vs AUS 5th T20I: When and Where to Watch Live Streaming
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांचवें टी-20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकेंगे. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा आप JioHotstar ऐप पर ले सकेंगे.
The post LIVE Cricket Updates | IND vs AUS 5th T20I: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने चुनी गेंदबाजी, तिलक की जगह रिंकू को मिला मौका appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment