Header Ads

6,6,6,6,6,6, युवा बल्लेबाज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोक डाली इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी

Akash Kumar: रणजी ट्रॉफी 2025-26 राउंड 4 का मुकाबला 8 नवंबर से खेला जा रहा है. प्लेट ग्रुप में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की टीम आमने सामने है. मेघालय की ओर से आकाश कुमार ने सबसे तेज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 8 छक्कों की मदद से 11 गेंदों में फिफ्टी ठोककर हाहाकार मचा दिया.

ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई 

6 गेंदों में लगातार जड़े 6 छक्के

आकाश ने नेव व्हाइट का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2012 में एसेक्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. लेकिन अब आकाश 11 गेंदों में ही अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. खास बात ये है कि उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 गेंदों में 6 लगातार छक्के भी जड़े. आकाश ने 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

क्रमांकखिलाड़ी का नामटीम / मैचस्थानवर्षगेंदें
11आकाश कुमार चौधरीमेघालय vs अरूणाचल प्रदेशसूरत202511
12वेन व्हाइटलीसेस्टरशायर vs एसेक्सलीसेस्टर201212
13वैन वुरेनईस्टर्न प्रोविंस B vs ग्रिक्वालैंड वेस्टक्रैडॉक1984/8513
14नेड एकर्सलीलीसेस्टरशायर vs एसेक्सलीसेस्टर201214
15खालिद महमूदगुजरांवाला vs सरगोधागुजरांवाला2000/0115
15बंदीप सिंहजम्मू एवं कश्मीर vs त्रिपुराअगरतला2015/1615

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ना बारिश ना खराब रोशनी फिर भी अचानक बीच में रुका मैच, प्लेयर्स लौटे ड्रेसिंग रूम

The post 6,6,6,6,6,6, युवा बल्लेबाज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोक डाली इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.