Header Ads

IND vs PAK: भारत ने फिर पाकिस्तान को चटाई धूल, उथप्पा बने जीत के हीरो

India vs Pakistan, Hong Kong Sixes 2025: एशिया कप और महिला वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस 2025 में रोमांचक मुकाबला खेला गया. बारिश से प्रभावित इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2 रन से हरा दिया. मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 86 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 3 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए थे.

टीम इंडिया ने बनाए थे 85 रन

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 4 विकेट पर 86 रन बना डाले. टीम के लिए रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. जबकि भरत चिपली ने 24 रन और कप्तान दिनेश कार्तिक नाबाद 17 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद शहजाद ने एक ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

खबर अपडेट हो रही है…

The post IND vs PAK: भारत ने फिर पाकिस्तान को चटाई धूल, उथप्पा बने जीत के हीरो appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.