Header Ads

इन ‘चैंपियंस’ को रिलीज करके पछताएंगी टीमें, WPL ऑक्शन में बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!

WPL 2026 Retention: महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच प्लेयर्स को रिटेन किया है. वहीं, यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला लिया है.

हालांकि, कुछ प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें टीमों ने रिलीज करते हुए हर किसी को चौंका डाला है. डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है. आइए आपको बताते हैं किन बड़ी और दमदार खिलाड़ियों को रिलीज करके कर डाली टीमों ने भारी चूक.

दीप्ति शर्मा को यूपी ने किया रिलीज

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बावजूद भी यूपी की टीम ने दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया है. दीप्ति का रिकॉर्ड इस लीग में दमदार रहा है. दीप्ति ने यूपी की तरफ से खेलते हुए डब्ल्यूपीएल में 25 मैचों में कुल 507 रन ठोके हैं. इसके साथ ही उन्होंने 27 विकेट भी अपने नाम किए हैं. दीप्ति के अलावा यूपी ने क्रांति गौड़ और उमा छेत्री को भी रिटेन नहीं करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बुमराह को मिलेगा आराम? गाबा में इन ग्यारह धुरंधरों के साथ उतर सकते हैं कप्तान सूर्यकुमार

हरलीन-रेणुका भी रिलीज

आरसीबी ने तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को रिटेन ना करते हुए हर किसी को चौंका डाला है. आरसीबी की ओर से रेणुका का प्रदर्शन दमदार रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही गुजरात ने भी हरलीन देओल को रिटेन नहीं करने का फैसला लिया है. हरलीन का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में भी कुछ खास नहीं रहा था.

दिल्ली ने छोड़ा तीन स्टार प्लेयर्स का साथ

दिल्ली कैपिटल्स ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहीं श्री चरणी और राधा यादव को रिटेन नहीं किया है. इसके साथ ही अरुंधति रेड्डी और मेग लेनिंग को भी दिल्ली ने जाने दिया है. लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली ने तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया. दिल्ली ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजाने कैप और एनाबेल सदरलैंड को रिटेन किया है.

The post इन ‘चैंपियंस’ को रिलीज करके पछताएंगी टीमें, WPL ऑक्शन में बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.