Header Ads

LIVE Updates | IND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: दिनेश कार्तिक ने खेली धांसू पारी, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 87 रनों का लक्ष्य

India vs Pakistan Hong Kong Sixes 2025 Cricket Score and Updates: हांगकांग सिक्सेस 2025 के पूल सी में टीम इंडिया की भिड़ंत आज पाकिस्तान के साथ हो रही है. पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 86 रन लगाए हैं. टीम की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 11 गेंदों में 28 रनों की धांसू पारी खेली, जबकि दिनेश कार्तिक 17 रन बनाकर नाबाद रहे.

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है और टीम ने पहले मैच में कुवैत को 4 विकेट से धूल चटाई. पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके बूते पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की. दूसरी ओर, टीम इंडिया दिनेश कार्तिक की अगुवाई में इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज ही आज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.

IND vs PAK Hong Kong Sixes: When and Where to Watch Live Streaming

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप फैनकोड ऐप पर ले सकेंगे.

IND vs PAK Hong Sixes: Playing 11, Full Squad

टीम इंडिया का स्क्वाड: दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, भरत चिपली, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल.

पाकिस्तान का स्क्वाड: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, शाहिद अजीज, ख्वाजा मोहम्मद नफे, माज सदाकत, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद.

The post LIVE Updates | IND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: दिनेश कार्तिक ने खेली धांसू पारी, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 87 रनों का लक्ष्य appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.