Header Ads

वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर रच दिया इतिहास, छक्कों की बारिश करके उड़ाया इंग्लिश गेंदबाजों का होश

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के बाद से मुड़कर नहीं देखा है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अब सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में धमाल मचाया है। सीरीज के चौथे वनडे मैच में सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इस पारी में इंग्लिश गेंदबाजों को वैभव ने जमकर पिटाई की है।

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका 

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन बनाए थे। वनडे को भी टी20 बनाने वाले सूर्यवंशी ने दूसरे यूथ वनडे मैच में 34 गेंदों में 45 रन बनाए थे। दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ने से चूकने के बाद वैभव ने तीसरे यूथ वनडे मैच में सिर्फ 31 गेंदों में ही 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि शतक से चूक जाने का अफसोस उन्हें था। जिसे चौथे यूथ वनडे मैच में उन्होंने खत्म कर दिया। इस मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। अंडर-19 लेवल पर ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। सूर्यवंशी के आगे इंग्लिश गेंदबाज बुरी तरह से फेल हुए हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

The post वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर रच दिया इतिहास, छक्कों की बारिश करके उड़ाया इंग्लिश गेंदबाजों का होश appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.