Header Ads

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट पर छाया बारिश का साया, जानें आखिरी दिन कितने ओवर का होगा मैच?

IND vs ENG: टीम इंडिया बर्मिंघम टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 7 विकेट हासिल करने हैं, तो वहीं इंग्लिश टीम को 536 रन बनाने हैं। सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि फिलहाल बारिश उन सभी उम्मीदों पर पानी फिरा रही है। पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिसके कारण ही फैंस के मन में सवाल हैं कि लास्ट दिन कितने ओवर फेंके जा सकते हैं?

मैच ड्रॉ होने का मंडरा रहा है खतरा 

पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हो सकता है। इंग्लैंड के मौसम विभाग की मानें वहां के समय अनुसार 1 बजे तक बारिश हो सकती है। ऐसे में पहला सेशन तो पूरा बारिश से धुल सकता है।  दरअसल भारत के समयानुसार 5:30 बजे तक बारिश हो सकती है। इसी समय पहला सेशन भी खत्म होता है। हालांकि इससे उम्मीद भी मिलती है कि 2 सेशन का खेला हो सकता है। ऐसे में टीम इंडिया को लगभग 60 से 65 ओवर गेंदबाजी करने के मिल सकते हैं। मौसम का देखें तो तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जिसके कारण टीम इंडिया के पास अभी भी मैच जीतने का अच्छा मौका है।

weather report

weather report

खबर अपडेट हो रही है…

The post IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट पर छाया बारिश का साया, जानें आखिरी दिन कितने ओवर का होगा मैच? appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.