अस्पताल से आई विनेश फोगाट की पहली तस्वीर, मुकाबले से पहले इतना बढ़ गया था वजन
Vinesh Phogat Health: विनेश फोगाट…वो योद्धा, जो सड़क से लेकर सिस्टम तक लड़ी और पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल तक पहुंची। पूरा देश जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उस दिन दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। स्टार रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स में 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से अयोग्य करार दे दिया गया। इस खबर ने न सिर्फ करोड़ों दिल तोड़ दिए, बल्कि खुद विनेश को बड़ा झटका दिया। उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसने लोगों की टेंशन और बढ़ा दी। अब फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विनेश फोगाट की अस्पताल से एक तस्वीर आई है। जिसमें वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मिलती दिख रही हैं। विनेश के चेहरे पर मुस्कान है।
In Picture: IOA President P. T. Usha met with Vinesh Phogat at the Games Village pic.twitter.com/QATun9NM9O
— IANS (@ians_india) August 7, 2024
दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका वजन मुकाबले से पहले करीब 2 किलो बढ़ गया था। इसे कम करने की हर संभव कोशिश की गई। उनके बाल काटे गए। कपड़े भी कम किए गए, लेकिन इसके बावजूद 50 से 100 ग्राम ज्यादा रहा।
The post अस्पताल से आई विनेश फोगाट की पहली तस्वीर, मुकाबले से पहले इतना बढ़ गया था वजन appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment