शाहिद अफरीदी की निकली अकड़, भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर
Shahid Afridi: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई। भारत ने इसका जवाब देने के लिए पाकिस्तान के कई ठीकानों पर हमला किया था। भारत ने इस हमले का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। उन्होंने भारत और भारतीय सेना के खिलाफ भी विवादित बयान दिया था।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शाहिद ने कहा था कि भारत खुद ही अपने लोगों को मारता है और पाकिस्तान पर आरोप लगाता है। पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में अफरीदी ने भारतीय फौज पर विवादित बयान भी दिया था। अफरीदी ने इस दौरान पहगाम हमले में पाकिस्तान के हाथ होने का सबूत भी मांग रहे थे। हालांकि शाहिद को शायद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब मिल गया होगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
The post शाहिद अफरीदी की निकली अकड़, भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment