IPL 2025: ‘आंख के बदले आंख…’ अंबाती रायडू ने भारत-पाक तनाव को लेकर की टिप्पणी, भड़क गए फैंस
IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को जान से मार दिया था, जिसके बाद भारत बदला लेते हुए पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेटर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। वहीं अब भारत-पाक तनाव के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया।
फैंस ने लगाई रायडू की क्लास
बीती रात पाकिस्तान ने जम्मू के आस-पास कई शहरों में गोलाबारी की, जिसका भारत ने भी करारा जवाब दिया। वहीं 9 मई को क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “आँख के बदले आँख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।” आइए याद रखें — यह कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन मानवता की दृष्टि कभी नहीं खोनी चाहिए। हम अपने देश से बेइंतहा प्यार कर सकते हैं और फिर भी अपने दिलों में करुणा रख सकते हैं। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकते हैं।
“An eye for an eye makes the whole world blind.”
We can love our nation fiercely and still hold compassion in our hearts.
Let’s remember — this isn’t a call for weakness, but a reminder of wisdom.
Justice must stand firm, but never lose sight of humanity.
Patriotism and peace can…— ATR (@RayuduAmbati) May 8, 2025
रायडू की ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर अंबाती रायडू को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। रायडू की ये पोस्ट भारतीय फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
गोलीबारी के चलते पंजाब-दिल्ली का मैच हुआ था रद्द
बीती रात पांक द्वारा की गई गोलीबारी के चलते धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रद्द कर दिया गया था। इस मैच में महज 10.1 ओवर ही डाले गए थे। जिसमें पंजाब ने बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे।
ये भी पढ़ें:- BCCI का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 हुआ सस्पेंड
The post IPL 2025: ‘आंख के बदले आंख…’ अंबाती रायडू ने भारत-पाक तनाव को लेकर की टिप्पणी, भड़क गए फैंस appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment