Kagiso Rabada के बैन पर आई बड़ी अपडेट, इस वजह से खेल सकते हैं WTC फाइनल
Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए गुड न्यूज आई है। नशीले पदार्थ का सेवन करने पर कगिसो रबाडा को क्रिकेट के सभी प्रारूप से 3 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। वह आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन 2 मैच खेलने के बाद ही वह स्वदेश लौट गए थे। लेकिन अब उनकी सजा कम कर दी गई है। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
रबाडा की कम हुई सजा
नशीली दवाओं का सेवन करने के लिए रबाडा पर 3 महीने का क्रिकेट प्रतिबंध लगा था। लेकिन अब उनकी सजा 3 मीहने से घटाकर 1 महीने कर दी गई है। यानी अब साफ है कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलेंगे। बता दें कि WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सामना होना है।
खबर अपडेट की जा रही है…
The post Kagiso Rabada के बैन पर आई बड़ी अपडेट, इस वजह से खेल सकते हैं WTC फाइनल appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment