मैदान पर अब कब दिखेगी कोहली-रोहित की जोड़ी? फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार
Kohli-Rohit: टी-20 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। दोनों फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद अब कोहली-रोहित की जोड़ी मैदान पर कब दिखेगी यह हर कोई जानना चाहता है। हालांकि, फैन्स को अब अपने इन दो चहेते खिलाड़ी को मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। भारतीय टीम आईपीएल के बाद अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जो अगस्त की शुरुआत में जाकर खत्म होगी।
इसके बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश से टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। मगर भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़े राजनीति रिश्तों की वजह से इस सीरीज पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। यह सीरीज अगर खेली जाती है, तो कोहली-रोहित वनडे मैचों में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, सीरीज रद्द होने की स्थिति में फैन्स को अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से वनडे सीरीज खेलने पहुंचेगी, जिसमें विराट और रोहित भी टीम का हिस्सा होंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
The post मैदान पर अब कब दिखेगी कोहली-रोहित की जोड़ी? फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment