Header Ads

T20 Mumbai 2025 में औंधे मुंह गिरी भारत के टी20 कप्तान की टीम, लीग स्टेज से ही हुई बाहर

T20 Mumbai 2025: आईपीएल 2025 के फौरन बाद मुंबई की लोकल टी20 लीग शुरू हुई। जहां पर सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे। टी20 मुंबई 2025 में सूर्यकुमार यादव की टीम बुरी तरह से फेल हो गई और नॉकआउट स्टेज में भी एंट्री नहीं कर सकी। बतौर बल्लेबाज भी पहले मुकाबले को छोड़ दें तो सूर्या ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। जिसके कारण ही अब वो चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

बुरी तरह फेल हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम 

ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की टीम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम से 38 रनों से हार कर टी20 मुंबई 2025 से बाहर हो गई। नॉर्थ मुंबई पैंथर के लिए कप्तान पृथ्वी शॉ ने 75 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही उनकी टीम ने 207 रन जोड़े. जिसके जवाब में ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की टीम 169 रनों पर ही सिमट गई। बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की टीम ने कुल 5 मुकाबले खेले। जिसमें उनकी टीम को 3 मैचों में हार मिली तो वहीं सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत सके। इसके साथ ही 1 मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था।

ऑक्शन टेबल पर भी बैठे थे सूर्या 

आईपीएल 2025 के बीच में टी20 मुंबई 2025 का मेगा ऑक्शन हुआ था। जहां पर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ऑक्शन टेबल पर बैठे थे। उसके बाद भी अब ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। भारत की टी20आई कप्तान होने के नाते अब सूर्यकुमार यादव की जमकर आलोचना भी हो रही है। ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई के खिलाफ जीत के बाद भी पृथ्वी शॉ की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं आईपीएल फाइनल खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अब सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है।

ये भी पढ़ें: WTC Final: जसप्रीत बुमराह का मैसेज पाकर खुश हुआ ऑस्ट्रेलिया का स्टार, मैदान पर अब करेगा वापसी

The post T20 Mumbai 2025 में औंधे मुंह गिरी भारत के टी20 कप्तान की टीम, लीग स्टेज से ही हुई बाहर appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.