Header Ads

WTC Final 2025: लॉर्ड्स में फिर लहराएगा ऑस्ट्रेलिया की जीत का परचम! पैट कमिंस की कप्तानी में होगा एक और कमाल

Pat Cummins WTC Final: 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में भी बनाया ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन। आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल हो और कप्तान पैट कमिंस हों, तो समझिए ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की झोली में ही जानी है। यह बात हम हवा में नहीं कर रहे हैं, बल्कि कमिंस ने बतौर कप्तान अपनी पहचान ही ऐसी बनाई है। खिताबी मैच खेलना और ट्रॉफी को अपने साथ ले जाना कमिंस की मानो आदत सी है। 11 जून से कमिंस एक और फाइनल मैच खेलने उतरेंगे, जहां उनके सामना इस बार साउथ अफ्रीका से होना है।

कमिंस का बेमिसाल रिकॉर्ड

पैट कमिंस का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैचों में कमाल का रहा है। कमिंस अब तक दो बार खिताबी मुकाबला खेलने उतरे हैं और दोनों ही बार टीम को चैंपियन बनाया है। साल 2023 में कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की झोली में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब डाला था। दोनों ही खिताबी मुकाबले में कमिंस की कप्तानी और खेल एक नंबर रहा था। अब ऑस्ट्रेलिया का खेमा और फैन्स यही उम्मीद करेंगे कि कमिंस इस रिकॉर्ड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी बरकरार रखने में सफल रहें।

गेंद से भी किया है कमाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में पैट कमिंस का रिकॉर्ड बतौर गेंदबाज भी जोरदार रहा है। इस चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कमिंस दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 17 मैचों में कंगारू कप्तान अब तक 73 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं। कमिंस से आगे सिर्फ जसप्रीत बुमराह हैं। ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाज अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल में 5 विकेट लेने में सफल रहता है, तो वह बुमराह को भी पीछे छोड़ देंगे।

कौन किस पर रहा है हावी?

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 101 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 54 में जीत कंगारू टीम के हाथ लगी है। वहीं, 26 मैचों में मैदान प्रोटियाज टीम ने मारा है। यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका पर पूरी तरह से हावी नजर आई है।

The post WTC Final 2025: लॉर्ड्स में फिर लहराएगा ऑस्ट्रेलिया की जीत का परचम! पैट कमिंस की कप्तानी में होगा एक और कमाल appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.