Header Ads

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, इंग्लैंड जाने से पहले ठोक दिया बड़ा दावा

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं रुक रहा है। आईपीएल के बाद भारतीय अंडर 19 टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 2 बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे।। इस सीरीज से पहले वैभव ने अपने बल्ले का दमखम दिखाया। उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी के अभ्यास मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वैभव ने प्रैक्टिस मैच में 90 गेंदों में 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह लगातार अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम में जल्द ही मौका मिल सकता है। वो दिन दूर नहीं जब वैभव भारतीय सीनियर नेशनल टीम के लिए अपना डेब्यू करें। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

The post VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, इंग्लैंड जाने से पहले ठोक दिया बड़ा दावा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.