Header Ads

IND vs ENG: ‘जो रूट से बेहतर हैं किंग कोहली…’, इंग्लिश दिग्गज ने अपने बयान से सभी को किया हैरान

IND vs ENG: हेडिंग्ले में 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले इंग्लिश सुपरस्टार जो रूट और भारतीय दिग्गज विराट कोहली के बीच फिर से तुलना शुरू हो गई हैं। किंग कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वो इस सीरीज से पहले चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बीच एक इंग्लिश दिग्गज ने विराट कोहली को अपने हमवतन जो रूट से बेहतर बल्लेबाज बता दिया है।

विराट कोहली का फैन बना इंग्लिश दिग्गज 

मई 12 को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल दिया। वहीं जो रूट अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन दोनों दिग्गज के बीच तुलना हो रही है। इस बीच इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए इंग्लिश दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने कोहली को बेहतर बताते हुए कहा, ‘मैं कोहली का नाम लूंगा क्योंकि वो ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं। कोहली अलग बल्लेबाज हैं, उनका कैरेक्टर अलग है और यही कारण है कि मैंने उन्हें चुना।’

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह में से कौन बेहतर तेज गेंदबाज हैं, तो उन्होंने अपने हमवतन जेम्स एंडरसन को अच्छा बताते हुए कहा, ‘एंडरसन ने हर कंडीशन में कमाल किया और वो बेहतर गेंदबाज हैं।’

शुभमन गिल पर भी बोले मोंटी पनेसर 

हाल में ही टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बने शुभमन गिल की तुलना भी अब इंग्लिश टीम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक से हो रही है। हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट को खुद को साबित कर दिया है। वहीं शुभमन गिल फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं। उसके बाद भी मोंटी पनेसर ने गिल को बेहतर बताते हुए कहा, ‘शुभमन गिल का भविष्य टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा बेहतर है और मुझे उम्मीद है कि टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद और ज्यादा कमाल करेंगे।’

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया ने पहले दिन क्या-क्या किया? प्रैक्टिस में कौन-कौन था मौजूद

The post IND vs ENG: ‘जो रूट से बेहतर हैं किंग कोहली…’, इंग्लिश दिग्गज ने अपने बयान से सभी को किया हैरान appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.