IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट से पहले बढ़ी इंग्लैंड की परेशानी, एक और तेज गेंदबाज हुआ इंजर्ड
IND vs ENG: टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लिश टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हेडिंग्ले टेस्ट से पहले ही इंग्लैंड के 2 तेज गेंदबाज चोटिल हैं। जिसमें जोफ्रा आर्चर और गए एटकिंसन का नाम शामिल है। अब एक और खिलाड़ी भी इंजर्ड हो गया है। ऐसे में इस खिलाड़ी के भी पहले टेस्ट मैच से बाहर होने के संकेत मिल रहे हैं। इंग्लिश टीम की तेज गेंदबाजी अब बेहद कमजोर नजर आ रही है।
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का ऐलान हो चुका है। जिसमें तेज गेंदबाज जोश टंग का नाम भी शामिल था। इंडिया ए के खिलाफ जोश इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा थे। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार दूसरी पारी में सिर्फ 4 ओवर ही गेंदबाजी करके जोश टंग इंजर्ड हो गए और मैदान से बाहर चले गए। पहली पारी में जोश टंग ने 2 विकेट अपने नाम किया था। ऐसे में उनके प्लेइंग 11 में भी खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी। जोश ने साल 2023 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 12 विकेट दर्ज है।
Khaleel Ahmed’s fiery 4️⃣-fer rocked England Lions, while Abhimanyu Easwaran’s composed fifty 🔥 helped India A stretch their lead to 184 on Day 3. Rahul chipped in with a fluent half-century too, as Josh Tongue’s injury adds to England’s worries 😬#CricketWithCKK #englionsvinda pic.twitter.com/BKvzd6wbyK
— Cricket Ki Kahani (@CricketKK_) June 8, 2025
खबर अपडेट हो रही है…
The post IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट से पहले बढ़ी इंग्लैंड की परेशानी, एक और तेज गेंदबाज हुआ इंजर्ड appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment