Header Ads

IPL 2025: प्लेऑफ में अब ऐसे पहुंचेगी मुंबई इंडियंस, GT से मिली हार के बाद बना ये समीकरण

IPL 2025 MI vs GT: मुंबई इंडियंस को बीती रात गुजरात टाइटंस के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मुंबई को पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान उठाना पड़ा है। गुजरात से मिली हार के बाद मुंबई की अब प्लेऑफ की राह थोड़ी से मुश्किल हुई है। अब मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने का नया समीकरण बन रहा है। पॉइंट्स टेबल में अब हार्दिक पांड्या की मुंबई चौथे स्थान पर खिसक गई है।

मुंबई को जीतने होंगे दोनों मैच

मुंबई इंडियंस के 12 मैच हो चुके हैं। जिसमें से टीम ने 7 में जीत हासिल की है। फिलहाल 14 अंक के साथ मुंबई इंडियंस की टीम चौथे पायदान पर आ गई है, अब हार्दिक पांड्या की टीम के 2 मैच बचे हैं, जिसमें से एक मैच पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में और दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। अगर मुंबई इन दोनों मैचों को जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और टीम आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

थम गया मुंबई की जीत का सिलसिला

गुजरात टाइटंस के साथ मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन अब गुजरात ने उनकी जीत का सिलसिला रोक दिया है। बारिश से बाधित इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद डीएलएस मैथड के बाद गुजरात के सामने 147 रन का लक्ष्य था, जिसको शुभमन गिल की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गिल ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें:- MI vs GT: 151 नहीं बल्कि 93 के स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज बना ‘POTM’ खाली हाथ रह गया मुंबई का खिलाड़ी

The post IPL 2025: प्लेऑफ में अब ऐसे पहुंचेगी मुंबई इंडियंस, GT से मिली हार के बाद बना ये समीकरण appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.