Header Ads

MI vs GT: 151 नहीं बल्कि 93 के स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज बना ‘POTM’, खाली हाथ रह गया मुंबई का खिलाड़ी

IPL 2025 MI vs GT: लगातार 6 मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को अब हार का सामना करना पड़ा है। बीती रात वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी। इस मैच में मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने 151 के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया था, लेकिन फिर भी ये खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका। 93 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विल जैक्स नहीं शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। जिसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। इस दौरान मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 35 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स का स्ट्राइक रेट 151.43 का रहा।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 43 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.48 का था और गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नंबर-1 पर पहुंची गुजरात टाइटंस

इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर थी, लेकिन मुंबई इंडियंस को हराने के साथ अब गुजरात की टीम 16 अंक के साथ चौथे से सीधे पहले पायदान पर पहुंच गई है।

गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है, आरसीबी अब दूसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के बाद तीसरे से चौथे पायदान पर आ गई है।

ये भी पढ़ें:- MI vs GT: हार के बाद कप्तान हार्दिक का बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक?

The post MI vs GT: 151 नहीं बल्कि 93 के स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज बना ‘POTM’, खाली हाथ रह गया मुंबई का खिलाड़ी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.