Header Ads

क्या सच में शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच हुई थी लड़ाई? पाकिस्तान के कप्तान ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Shan Masood: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के लिए ये सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद से इस्तीफा मांगा जा रहा है। हालांकि मसूद ने इस्तीफा देने से मना कर दिया है। वहीं, इसी बीच शान मसूद ने शाहीन अफरीदी के साथ हुई लड़ाई की खबरों पर भी सफाई दी है।


शान मसूद ने कही ये बात




बता दें कि पहले टेस्ट के दौरान शान मसूद और शाहीन अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में शान मसूद, शाहीन अफरीदी के कंधे पर हाथ रखे हुए थे। लेकिन कुछ देर बाद अफरीदी ने अपने कंधे से शान मसूद का हाथ हटा दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब इस वीडियो पर शान मसूद का बयान सामने आया है।


ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League की अंक तालिका में उलटफेर, CSK के स्टार खिलाड़ी की टीम पिछड़ी


इस वीडियो को लेकर शान मसूद ने कहा कि अफरीदी ने गुस्से में अपना हाथ नहीं हटाया था। मैंने अपना हाथ अफरीदी के कंधे पर उस जगह रखा था, जहां पर उन्हें चोट लगी थी। इसी वजह से अफरीदी ने हाथ हटा दिया था। उन्होंने आगे कहा, ‘शाहीन उनसे गुस्सा नहीं था,बेचारे को नाहिद राणा की गेंद लगी थी। मैंने उसी जगह पर हाथ रख दिया था।’



Shaheen Shah Afridi dropped from Pakistan’s XI for the 2nd Test against Bangladesh

😂 Look what Shaheen Shah did to Shan Masood in the 1st test

pic.twitter.com/sPQV0jvloA


— ICT Fan (@Delphy06) August 29, 2024





गिलेस्पी से बहस पर दिया बड़ा बयान




शान मसूद ने उस वीडियो पर भी सफाई दी है, जिसमे वो हेड कोच जेसन गिलेस्पी के साथ बहस करते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय गेंद मैदान के बाहर चल गई थी और हमें नई गेंद 8 ओवर पहले ही मिली थी। गेंद जब वापस आई तो केवल 5 मिनट का ही अंतर था। अंपायर ने हमें जो गेंद दी थी वो 18-19 ओवर पुरानी थी और हमारी 8 ओवर पुरानी थी। मैं इसको लेकर जेसन गिलेस्पी से शिकायत कर रहा था।


 



Test captain Shan Masood addresses rumored rift with Shaheen Shah Afridi

pic.twitter.com/o50ai559rI


— Thakur (@hassam_sajjad) September 3, 2024





ये भी पढ़ें:- क्या कभी नहीं टूट पाएंगे क्रिकेट के ये ‘महारिकॉर्ड’? खिलाड़ियों का करीब पहुंचना भी हो रहा है मुश्किल


The post क्या सच में शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच हुई थी लड़ाई? पाकिस्तान के कप्तान ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई appeared first on News24 Hindi.


http://dlvr.it/TCpbjw

No comments

Powered by Blogger.