Header Ads

Chinnaswamy Stampede: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जांच के बाद और भी गिर सकते हैं विकेट

Chinnaswamy Stampede: बंगलुरु में हुई भगदड़ के बाद विवादों में घिरे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ए शंकर और ईएस जयराम ने केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने गुरुवार रात को केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसमें उन्होंने इस घटना के लिए नैतिक जिम्मेदारी का हवाला दिया है। इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए।

‘इसमें हमारी भूमिका बहुत सीमित रही’

एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा, ‘पिछले दो दिनों में घटी अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद हम बताना चाहते हैं कि हमने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसमें हमारी भूमिका बहुत सीमित रही थी।’ इससे पहले केएससीए ने कहा है कि 5 जून के जश्न के दौरान भीड़ या गेट मैनेजमेंट के लिए वह जिम्मेदार नहीं था। केएससीए ने कर्नाटक हाई कोर्ट को बताया था कि उसकी भूमिका आयोजन स्थल उपलब्ध कराने और परमिशन देने तक सीमित थी, जबकि भीड़ नियंत्रण का काम आरसीबी और उसके इवेंट पार्टनर डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने संभाला था।

मामले में चार लोग हो चुके हैं अरेस्ट

बता दें कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर तब अफरा-तफरी मच गई जब आरसीबी के सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया गया, जिसमें फैंस को विजय परेड के लिए इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया गया था। विधान सौधा (विधानसभा) में सम्मान समारोह सुचारू रूप से चला, लेकिन स्टेडियम के बाहर अनियंत्रित भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। हाई कोर्ट ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और केएससीए अधिकारियों के खिलाफ 16 जून तक दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। केएससीए, आरसीबी और डीएनए के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है और आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख सहित चार अरेस्ट हुए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम ने रखा इंग्लैंड की धरती पर कदम, 20 जून से शुरू होगा घमासान

The post Chinnaswamy Stampede: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जांच के बाद और भी गिर सकते हैं विकेट appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.