Header Ads

IPL 2024: अपने 250वें मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए इतने कीर्तिमान

Rohit Sharma: IPL 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अपने IPL करियर का 250वां मैच खेल रहे रोहित ने मुकाबले में आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए। मुकाबले में 2 छक्के लगाते ही वह मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है।


IPL में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले MI के बल्लेबाज




225 – रोहित शर्मा

223 – कीरोन पोलार्ड

104 – हार्दिक पांड्या

103- ईशान किशन

95- सूर्यकुमार यादव*



Another memorable feat for Rohit Sharma 😎


He completes 6️⃣5️⃣0️⃣0️⃣ runs in the IPL in his 250th match 👏


Follow the Match ▶️
https://t.co/m7TQkWe8xz#TATAIPL | #PBKSvMI | @ImRo45 pic.twitter.com/TJF9WVvts3


— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2024





IPL में 6500 रन पूरे हुए




मुकाबले में 28 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि पर कब्जा जमाया। उनके लीग में 6500 रन पूरे हुए। वह IPL में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर यह कीर्तिमान बना चुके हैं।


विराट कोहली: 7624 रन

शिखर धवन: 6769 रन

डेविड वॉर्नर: 6563 रन

रोहित शर्मा: 6508 रन

सुरेश रैना: 5528 रन


रोहित ने बनाए 36 रन




मुकाबले में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने उन्हें हरप्रीत बरार के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही रोहित इस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 7 मुकाबलें में अब तक 297 रन बनाए हैं।


ये भी पढ़ें: IPL 2024: दीपक चाहर की चोट पर स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया अपडेट, जानिए कब वापसी करेगा तेज गेंदबाज


ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत की पटरी पर लौटने के लिए RCB आजमाएगी खास टोटका! अगले मैच में करेगी ये बदलाव


The post IPL 2024: अपने 250वें मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए इतने कीर्तिमान appeared first on News24 Hindi.


http://dlvr.it/T5jVDs

No comments

Powered by Blogger.