Header Ads

IPL 2024: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? जिस पर ‘दिल हारे’ शुभमन गिल

Shubman Gill Mystery Girl: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइंटस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल चर्चा में हैं। वह इस मुकाबले के साथ ही एक मिस्ट्री गर्ल पर भी ‘दिल हारते’ नजर आए। दरअसल, मैच के बाद शुभमन गिल और एक मिस्ट्री गर्ग का वीडियो क्रिकेट के गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गिल मिस्ट्री गर्ल को देख स्माइल करते नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो उस वक्त का है जब गिल आउट होकर डगआउट में बैठे थे। इसी बीच कैमरामैन का फोकस एक मिस्ट्री गर्ल पर गया, जो मैच को एंजॉय करते हुए तालियां बजा रही थी। इसी बीच गिल की भी एंट्री होती है और वे स्माइल करते नजर आते हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस शुभमन गिल के मजे ले रहे हैं। कुछ फैंस ने उनके इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ फैंस का कहना है कि ये लड़की पृथ्वी शॉ की एक्स गर्लफ्रैंड प्राची सिंह है, तो वहीं किसी ने इसे लेकर कुछ और ही कयास लगाए हैं। बहरहाल, जो भी हो गिल का ये वीडियो फैंस के लिए टॉकिंग बन गया है।

The post IPL 2024: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? जिस पर ‘दिल हारे’ शुभमन गिल appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.