Header Ads

T20 WC 2024: पूर्व क्रिकेटर ने बताए टीम इंडिया के फाइनल 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का काटा पत्ता

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 खेलती हुई नजर आएगी। आईपीएल के बीच ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। फिलहाल बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें सभी भारतीय खिलाड़ियों पर हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। जिसमें कई युवा खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं। वहीं टी20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान किया है। जिसमें इस पूर्व क्रिकेटर ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।


पूर्व क्रिकेटर द्वारा चुनी गई 15 सदस्य टीम




टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर काफी क्यास लगाए जा रहे हैं। हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय रख रहा है। वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी 15 सदस्य टीम चुनी है। अपनी 15 सदस्य वाली टीम से अंबाती रायडू ने हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा है।




 










View this post on Instagram
























 


A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)







वहीं रायडू ने दिनेश कार्तिक को अपनी टीम में चुना है। क्योंकि दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर मैच में कार्तिक फिनिशर का अहम रोल काफी अच्छे से निभा रहे हैं। अपनी इस टीम में रायडू ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी रियान पराग और मयंक यादव को भी शामिल किया है।



MI fans: Only Surya Kumar Yadav can play 360° shots


Dinesh Kartik: “hold my bat”pic.twitter.com/4hM5JX4t7Q


— Shubh (@kadaipaneeeer) March 25, 2024





इस सीजन एलएसजी के लिए मयंक यादव और राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं कई पूर्व क्रिकेट भी इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की बात कह चुके हैं।


रायडू का संभावित 15 सदस्य स्क्वाड




रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग, दिनेश कार्तिक, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।


ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या धोनी के कप्तानी छोड़ने पर बिखर गई टीम? हार के बाद CSK के कोच का बड़ा बयान


ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इस विकेटकीपर को मिला पूर्व कप्तान का साथ; क्या खतरे में पंत, संजू और ईशान की जगह?


ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी की स्मार्ट चाल, बच गए कप्तान रुतुराज गायकवाड़; दूसरी बार मिलती सजा


The post T20 WC 2024: पूर्व क्रिकेटर ने बताए टीम इंडिया के फाइनल 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का काटा पत्ता appeared first on News24 Hindi.


http://dlvr.it/T5xPzJ

No comments

Powered by Blogger.