Header Ads

IPL 2024: रिंकू सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, खिलाड़ी ने खुद बताया कब करेंगे वापसी

Rinku Singh: IPL 2024 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया था। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR के लिए बुरी खबर सामने आई थी। टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे। हालांकि, अब रिंकू सिंह की इंजरी पर अपडेट आया है। क्रिकेटर ने खुद बताया है कि वह कब वापसी करने वाले हैं।

अगले मैच में खेलेंगे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें निगल है और वह अगले मैच में खेलता हुआ नजर आऊंगा। कोलकाता नाइटराइडर्स अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। यह मैच 21 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे।

फिनिशर का रोल निभा रहे रिंकू

IPL 2024 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 मैच की 5 पारियों में 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.66 की और स्ट्राइक रेट 162.74 की रही है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन है। रिंकू को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में मौका मिल सकता है। वह टीम में बतौर फिनिशर अपनी जगह बना सकते हैं। रिंकू लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: LSG के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी वापसी के लिए तैयार

ये भी पढ़ें: PBKS vs MI Playing 11: हार्दिक पांड्या कर सकते हैं 1 बदलाव, अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता मौका

ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK के लिए बुरी खबर, बीच सीजन अपने देश लौट रहा ये दिग्गज खिलाड़ी

The post IPL 2024: रिंकू सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, खिलाड़ी ने खुद बताया कब करेंगे वापसी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.