Header Ads

Cricketers Holi: क्या भारतीय क्या विदेशी, होली के रंगे में रंगे सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी; सामने आईं तस्वीरें

Cricketers Holi: पूरे देश में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। रविवार को हेालिका दहन के साथ ही यह त्योहार शुरू हुआ। लोग आज रंग-गुलाल और फूलों से होली खेल रहे हैं। सभी एक-दूसरे को प्यार से रंग लगा रहे हैं। क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। भारत में इन दिनों क्रिकेट का त्योहार IPL खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय से लेकर विदेशी तक सभी खिलाड़ियों ने मिलकर होली सेलिब्रेट। खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।


 



Bura na maano, Holi hai! 😂💜 pic.twitter.com/B02FGO6hsE


— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 25, 2024






𝘽𝙪𝙧𝙖 𝙣𝙖 𝙢𝙖𝙣𝙤𝙤𝙤𝙤𝙤𝙤_____? 😍🎨#YehHaiNayiDilli #IPL2024 #Holi pic.twitter.com/RyHcTrLglj


— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 25, 2024






Happy Holi, everyone! 😍🎨


Brb, admin needs to get the phone repaired 🥲#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 pic.twitter.com/4I0aIqnvru


— Mumbai Indians (@mipaltan) March 25, 2024











Happy Holi, guys 🫡💗 pic.twitter.com/SjGaXPjdyj


— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 25, 2024





रोहित शर्मा ने खेली होली




सभी फ्रेंचाइजी ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ इस पर्व को मना रह हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर की गई वीडियो में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों पर पानी डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आ रहे हैं।


पंत ने वार्नर को लगाया रंग




दिल्ली कैपिटल्स द्वारा एक्स पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि कप्तान ऋषभ पंत साथी खिलाड़ियों पर पानी डाल रहे हैं। साथ ही साथ खिलाड़ियों ने उन पर फूल बरसाए। इस वीडियो में डेविड वार्नर भी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। पंत और वार्नर ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


ये भी पढ़ें: IPL 2024: प्लेऑफ का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला


ये भी पढ़ें: CSK vs GT: विनिंग कॉम्बिनेशन से कितना छेड़छाड़ करेंगी दोनों टीमें, जान लीजिए संभावित प्लेइंग 11


The post Cricketers Holi: क्या भारतीय क्या विदेशी, होली के रंगे में रंगे सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी; सामने आईं तस्वीरें appeared first on News24 Hindi.


http://dlvr.it/T4b5mx

No comments

Powered by Blogger.