IPL 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी!
IPL 2024 MS Dhoni Injured: आईपीएल 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बल्ले से धूम मचाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए हैं। मुंबई के खिलाफ एमएसडी ने महज 4 गेंदों में तूफानी 20 रन बनाए थे, जिसमें 3 लगातार छक्के और एक डबल शामिल हैं। धोनी की इस पारी ने चेन्नई के करोड़ों फैंस को खूब रोमांचित किया है। लेकिन अब माही को लेकर जो खबर आ रही है, इससे चेन्नई फैंस को जोरदार झटका लगा है। चेन्नई के थाला चोटिल हो गए हैं, वह अगला मुकाबले खेलेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं माही कब चोटिल हुए।
— Rahul ® (@RahulSadhu009) April 15, 2024
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच इस फ्रेंचाइजी से जुड़े ट्रेविस हेड, पहली बार खेलते नजर आएंगे
लंगड़ाते दिखे एमएस धोनी
चेन्नई की टीम जब फील्डिंग कर रही थी, इस दौरान देखा गया कि सीएसके के ही तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने धोनी के पैर पर गेंद मार दी थी, इसके बाद से ही धोनी असहज महसूस कर रहे थे। धोनी इसके बाद से ही काफी तकलीफ में नजर आ रहे थे। वह विकेट के पीछे हल्का लंगड़ा कर चल रहे थे। इसे देखकर करोड़ों फैंस टेंशन में आ गए हैं। इसके बाद भी जब माही होटल में पहुंचे, इस दौरान भी उन्होंने अपने पैर में पट्टी बांध रखे थे और वह लंगड़ाते दिख रहे थे। सीएसके को अगला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में वह खेलते नजर आएंगे या फिर नहीं, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर धोनी अगले मैच तक ठीक नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें टीम से बाहर भी बैठना पड़ सकता है।
MS Dhoni last night at the team hotel. Man is limping but still going at it for his fans ❤️🔥🥹#IPL2024 #MIvsCSK pic.twitter.com/hR6JNVUsgg
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) April 15, 2024
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: मुंबई की हार के हार्दिक जिम्मेदार? पहले लुटाए रन फिर सस्ते में लौटे पवेलियन
आखिरी ओवर में आया माही का आंधी
बता दें कि इस आईपीएल के आगाज से पहले ही धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। सर्जरी कराने के कारण यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि यह आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे, लेकिन बाद में माही ने खुद बताया था कि वह खेलेंगे। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि यह सीजन माही का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। इस कारण से माही के फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते देखने के लिए काफी आतुर रहते हैं। मुंबई के खिलाफ भी धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, इस दौरान 4 गेंदें शेष थी। इन 4 गेंदों में ही धोनी ने 20 रन बना दिए। माही का यह फॉर्म दिखाता है कि उम्र का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन माही के चोटिल होने से फैंस सदमे में आ गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL के बीच खतरे में विराट कोहली का ये विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम रचेंगे इतिहास!
The post IPL 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment