Header Ads

IPL 2024: प्लेऑफ से बाहर होने का इन टीमों पर मंडराया खतरा, देखें Points Table

IPL 2024 Playoff Race: आईपीएल 2024 का रोमांच अब अपने चरम पर है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ को रेस भी काफी रोमांचक होती जा रही है। आईपीएल 2024 में 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान का विजय रथ थम गया। गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में राजस्थान को 3 विकेट से हराया।

राजस्थान की इस सीजन की ये पहली हार है। जबकि गुजरात की तीसरी जीत। हालांकि इस हार के बाद भी राजस्थान को प्वाइंट्स टेबल में ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा है संजू सैमसन की टीम अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है लेकिन टीम के नेट रनरेट पर जरूर थोड़ा असर पड़ा है।

ऐसी है प्वाइंट्स टेबल की तस्वीर

सीजन की पहली हार मिलने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है। राजस्थान ने 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है जबकि एक मैच में उसको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

इन टीमों पर मंडराया प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। इन तीनों ही टीमों को अभी तक महज एक-एक मैच में ही जीत नसीब हुई है। आरसीबी ने अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से उसको 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी 5 मैच खेले हैं, दिल्ली को भी 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं बात अगर मुंबई इंडियंस की करे तो हार्दिक पांड्या की टीम ने 4 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां इन तीनों टीमों के लिए हर एक मैच जीतना काफी अहम है। खासकर दिल्ली और आरसीबी को अगर यहां 2 मैचों में और हार मिलती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह काफी कठिन हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- MI vs RCB Dream 11: ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं आपकी किस्मत, टीम में जरूर करें शामिल

ये भी पढ़ें:- मैं हूं ना…राशिद खान ने आखिरी बॉल पर भर दिया रोमांच, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें;- IPL 2024: कुलदीप सेन ने मैथ्यू वेड का स्टंप उखाड़ा, आपने देखी ये घातक गेंद?

The post IPL 2024: प्लेऑफ से बाहर होने का इन टीमों पर मंडराया खतरा, देखें Points Table appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.