Header Ads

IPL 2024: वाइड या नो वाइड? थर्ड अंपायर के डिसिजन पर शुभमन गिल ने मचाया बवाल

Shubman Gill Angry Wide Decision Controversy RR vs GT: आईपीएल में अंपायर के डिसिजन को लेकर बवाल न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस दौरान थर्ड अंपायर के एक डिसिजन पर जमकर बवाल हुआ। ये नजारा 17वें ओवर में देखने को मिला।

ऑफ स्टंप से दूर जा रही थी गेंद 

हुआ यूं कि मोहित शर्मा इस ओवर की आखिरी गेंद डालने आए। जैसे ही उन्होंने धीमी गति की गेंद बॉल डाली तो ये ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी। इधर, स्ट्राइक पर खड़े संजू सैमसन बॉल की लंबाई तक जाने लगे। हालांकि वे चूक गए और शॉट नहीं लगा सके। इसके बाद अंपायर ने इसे वाइड दे दिया।

थर्ड अंपायर भूल गए ग्राउंड अंपायर का इशारा

अंपायर के इस डिसिजन पर शुभमन गिल ने रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर अनंतपद्मनाभन ने माना कि गेंद सैमसन के शुरुआती मूवमेंट से ज्यादा वाइड नहीं थी। इसके बाद वह अंपायर से अपने नॉन-वाइड कॉल पर बने रहने के लिए कहते हैं। हालांकि वे ये भूल जाते हैं कि अंपायर ने तो वाइड का इशारा किया था। इसके बाद माहौल बदल जाता है।

थर्ड अंपायर एक बार फिर इसे चेक करते हैं और इस बार वे कहते हैं कि इसे वाइड माना जाना चाहिए। थर्ड अंपायर के इस डिसिजन पर ही बवाल मच जाता है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी भड़के नजर आते हैं। वे अंपायर से बहस करते हुए भी नजर आए।

पहले भी भड़क गए थे शुभमन गिल

इससे पहले शुभमन गिल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी अंपायर पर भड़क गए थे। वह देवदत्त पडिक्कल को नॉट आउट दिए जाने से नाराज थे। शुभमन को अल्ट्राएज नहीं दिखाया गया। इसकी वजह से उनके सामने तस्वीर साफ नहीं हो पाई। गिल ने इसे लेकर अंपायर से शिकायत की थी। बाद में वे काफी भड़के हुए नजर आए।

The post IPL 2024: वाइड या नो वाइड? थर्ड अंपायर के डिसिजन पर शुभमन गिल ने मचाया बवाल appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.