Header Ads

हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मिल गया ओलंपिक का इनाम, अब भी विरोधी टीम के लिए बने रहेंगे खतरा

Paris Olympics 2024 में इंडियन हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 के अंतर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इस मेडल के साथ ही हॉकी टीम ने इतिहास भी रच दिया है। भारत ने ओलंपिक के इतिहास में हॉकी की स्पर्धा में सर्वाधिक 13 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। टीम इंडिया की इस जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने विशेष योगदान दिया है। इस ओलंपिक के शुरू होने से पहले ही गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने घोषणा कर दी थी कि ये उनके करिअर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। अपने इस आखिरी टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया है। अब उन्हें इस प्रदर्शन का इनाम भी मिल गया है।

मिली ये बड़ी जिम्मेदारी 

टीम इंडिया के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पीआर श्रीजेश के अनुभव और उनके योगदान को देखते हुए हॉकी इंडिया ने उन्हें जूनियर मेंस हॉकी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।  हॉकी इंडिया की ओर से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी गई है, जिसमें उन्होंने पीआर श्रीजेश की फोटो के साथ पोस्ट करते हुए लिखा है कि जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नए मुख्य कोच के तौर पर पीआर श्रीजेश इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। पीआर श्रीजेश सभी युवाओं को आगे भी इसी तरह से प्रेरित करते रहेंगे। हमें उनकी कोचिंग कार्यकाल का बेसब्री से इंतजार है।

 

खबर अपडेट हो रही है…

The post हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मिल गया ओलंपिक का इनाम, अब भी विरोधी टीम के लिए बने रहेंगे खतरा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.