Header Ads

‘ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी, ये लड़की अपने देश में…’, विनेश फोगाट के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बोले बजरंग पूनिया

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विनेश फोगाट की इस जीत पर अब बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया। मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी।

 

उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं। पहली बार समझ नहीं लग रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं। ऐसा लग रहा है जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि सारे ही देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों। विनेश, आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं। इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप लक्ष्य पर आंख गड़ाए बैठी हो। हमारी यही दुआ है कि बस ये सोना भारत आए।’

 

The post ‘ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी, ये लड़की अपने देश में…’, विनेश फोगाट के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बोले बजरंग पूनिया appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.