Header Ads

Paris Olympics LIVE: हॉकी टीम 44 साल बाद रच सकती है इतिहास, दुआओं में उठे हाथ

Paris Olympics 2024 Hockey India vs Germany Live Update: नमस्कार! न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय हॉकी टीम इतिहास रचने के कगार पर खड़ी है। जहां सेमीफाइनल मुकाबले में उसका सामना विश्व चैंपियन जर्मनी से हो रहा है। टीम इंडिया ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन को शिकस्त देकर इतिहास रचा था। जबकि 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को भी शिकस्त दी थी। कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम इस बार धमाकेदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं। खास बात यह है कि भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में जर्मनी को हराकर ही ब्रॉन्ज जीता था। हॉकी टीम के पास एक बार फिर इतिहास रचने का मौका होगा। हॉकी टीम से लंबे समय बाद गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है। टीम 44 साल बाद गोल्ड जीतने की राह पर है। हॉकी टीम ने इससे पहले 1980 मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं में हाथ उठ रहे हैं। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा।

लेटेस्ट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पर बने रहें…

The post Paris Olympics LIVE: हॉकी टीम 44 साल बाद रच सकती है इतिहास, दुआओं में उठे हाथ appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.