Header Ads

बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट के बीच क्‍या कैंसिल होगा T20 वर्ल्ड कप? ICC ने दिया जवाब

T20 Women’s World Cup 2024: आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। यहां पर पिछले दो महीने से आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन चल रह है। इस हिंसक आंदोलन की वजह से उन्हें देश छोड़ कर भागना पड़ा है। इसी बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर आईसीसी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अक्टूबर में बांग्लादेश में ही विमेंस टी20 वर्ल्ड कप होना है। ये टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक चलेगा।

आईसीसी ने कही ये बात

बांग्लादेश में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर आईसीसी के एक सदस्य ने कहा, ‘आईसीसी के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सात सप्ताह बाकी हैं, इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट को बांग्लादेश से स्थानांतरित किया जाएगा या नहीं।’

बीसीसीआई ले सकता है सरकार

बांग्लादेश के हालात को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी है। वहां के राजनीतिक हालात को देखते हुए भारतीय महिला टीम बांग्लादेश जाएगी या नहीं, इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। बीसीसीआई इस तरह की स्थितियों में हमेशा सरकार की सलाह मानता है।

श्रीलंका में हो सकता है महिला T20 वर्ल्ड कप

आईसीसी ने ऐसे हालात से निपटने के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया है। आईसीसी इस टूर्नामेंट को श्रीलंका भी आयोजित करा सकता है। यहां पर 2012 में मेंस टी20 विश्व कप सितंबर और अक्टूबर में ही आयोजित किया गया था।

The post बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट के बीच क्‍या कैंसिल होगा T20 वर्ल्ड कप? ICC ने दिया जवाब appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.