Header Ads

IPL 2024: रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को किया माफ! बुमराह भी हुए खुश, MI के नए Video से तस्वीर साफ

IPL 2024 Mumbai Indians New Video: आईपीएल 2024 से पहले एक सबसे बड़ा विवाद था कि रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन गई थी। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे थे। जसप्रीत बुमराह को लेकर भी कई खबरें और उनके कुछ पोस्ट सामने आए थे जिससे नाराजगी व्यक्त हो रही थी। मगर अब जब 22 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है तो टीम के अंदर मनमुटाव कम होता दिख रहा है। हाल ही में टीम का फोटोशूट सामने आया था। वहीं अब फ्रेंचाइजी ने शूट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन सभी एकसाथ खुश नजर आ रहे हैं।

MI ने शेयर किया वीडियो

मुंबई इंडियंस के इस नए वीडियो में रोहित शर्मा और ईशान किशन एकसाथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि ईशान किशन के टीम इंडिया से नाम वापस लेने के बाद रोहित समेत पूरा टीम मैनेजमेंट नाराज है। मगर अब इस नए वीडियो में रोहित और ईशान एकसाथ एनजॉय करते दिखे। वहीं जसप्रीत बुमराह जिनको हार्दिक से नाराज बताया जा रहा था वो भी एकसाथ डांस करते दिखे। इस वीडियो के बाद ऐसा देखकर लगने लगा है कि सभी ने एक दूसरे को माफ करते हुए मनमुटाव खत्म किया है और सीजन से पहले एक टीम भावना को उत्पन्न किया है।

फैंस ने दिए शानदार रिएक्शन

एक यूजर ने इस वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, यह वीडियो देखकर आंख में आंसू आ गए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लग रहा है कि अब टीम के अंदर सभी खुश हैं। कुछ यूजर्स ने हालांकि, इस बात पर सवाल उठाए कि रोहित और पांड्या का एक भी पोज साथ में नहीं दिखा। पर इस शूट के दौरान कई खिलाड़ी साथ थे। ईशान को रोहित के साथ मस्ती करते देख लगा कि सबकुछ ठीक हो रहा है।

MI के मैचों का शेड्यूल

  • 24 मार्च- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद
  • 27 मार्च- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद
  • 1 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई
  • 7 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस ने किया गलत! MI के पूर्व साथी ने इशारों-इशारों में साधा निशाना

यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या आईपीएल से बैन होंगे अंग्रेज? भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े सवाल

The post IPL 2024: रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को किया माफ! बुमराह भी हुए खुश, MI के नए Video से तस्वीर साफ appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.