Header Ads

IPL 2024: रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छिनने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बयान, कह दी यह बड़ी बात

MI Ex Player Saurabh Tiwary on Rohit Sharma: कुछ महीने पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बना दिया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से रोहित और मुंबई के फैंस काफी नाराज हुए थे। वहीं भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मुंबई के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। अब इसी पर मुंबई इंडियंस के पूर्व सीनियर खिलाड़ी ने भी अपना बयान दिया है। यह सीनियर खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल चुके सौरभ तिवारी हैं। उन्होंने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से खास बातचीत में कहा कि रोहित शर्मा से कप्तानी वापस लेने का फैसला पूरी तरह से फ्रेंचाइजी का फैसला है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई इंडियंस के खेमे ने इस बारे में रोहित शर्मा से जरूर बात की होगी। सौरभ तिवारी ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि इस मुद्दे पर जब तक दोनों पक्ष की बात नहीं सुनी जाती तब तक इस पर कुछ कहा भी नहीं जा सकता है। सौरभ तिवारी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि वह जुनियर खिलाड़ियों को आजादी से खेलने का मौका देते हैं। जो उन्हें खास बनाता है।

पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।

The post IPL 2024: रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छिनने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बयान, कह दी यह बड़ी बात appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.