IPL का पूर्व कप्तान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा, टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार
Major League Cricket, Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट स्टीव स्मिथ एक बार फिर टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) फ्रेंचाइजी वाशिंगटन फ्रीडम से जुड़ गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जुलाई से होगी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। वाशिंगटन फ्रीडम ने स्मिथ का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘परिवार में स्वागत है स्टीव स्मिथ।’
स्मिथ को पिछले दिनों फ्रीडम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया था। 2023 में NSW के खिलाड़ी मोइजेस हेनरिक्स, तनवीर संघा और बेन द्वारशुइस सिक्सर्स और जोश फिलिप फ्रीडम टीम का हिस्सा थे। स्टीव स्मिथ को हालांकि, वनडे विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। वह हाल ही के दिनों में ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेले हैं। BBL 2022-23 सीजन में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 174.74 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए थे।
𝐒𝐦𝐮𝐝𝐠𝐞 x 𝐅𝐫𝐞𝐞𝐝𝐨𝐦 = 😍
Welcome the the family, 𝐒𝐭𝐞𝐯𝐞 𝐒𝐦𝐢𝐭𝐡 ❤️#WashingtonFreedom #MLC2024 #SteveSmith pic.twitter.com/bGrzxlsr61
— Washington Freedom (@WSHFreedom) April 11, 2024
स्टीव स्मिथ IPL फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। महेंद्र सिंह धोनी स्मिथ की कप्तानी में IPL खेल चुके हैं। IPL में स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 103 मैच में 34.51 की औसत और 128.09 की स्ट्राइक रेट से 2485 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में स्मिथ ने 11 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रन है।
The post IPL का पूर्व कप्तान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा, टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment