IPL 2024: खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा बदलाव, स्क्वॉड में शामिल किया धाकड़ खिलाड़ी
Mumbai Indians, Vishnu Vinod, Harvik Desai: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद के रिप्लेसमेंट के रूप में हार्विक देसाई को अपने साथ जोड़ा है। विनोद चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं।
Saurashtra ✈️ मुंबई 🏟️
Welcome home, Harvik! 💙
The right-handed WK-batter replaces Vishnu. #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/6D0PfgbEld— Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2024
केरल के खिलाड़ी विष्णु विनोद चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। विनोद के बाएं हाथ में चोट लग गई और वह टूर्नामेंट के इस संस्करण में हिस्सा नहीं लेंगे। सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अंडर -19 विश्व कप विजेता हार्विक ने 2018-19 सीजन में सभी प्रारूपों में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया।
हार्विक देसाई पिछले कुछ वर्षों में सौराष्ट्र के मुख्य खिलाड़ी रहे हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। युवा खिलाड़ी IPL में अपनी प्रतिभा दिखाने की उम्मीद कर रहे होंगे। देसाई 2018 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। शुभमन गिल, शिवम मावी भी इस टीम के सदस्य थे। देसाई ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी हिट लगाई थी।
The post IPL 2024: खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा बदलाव, स्क्वॉड में शामिल किया धाकड़ खिलाड़ी appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment