खत्म हुआ इंतजार! चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल एंथम हुआ रिलीज, आतिफ असलम ने लूटी महफिल
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में होने वाला है। कुल 8 टीमें इस बार मेंगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। अधिकतर मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि केवल भारतीय टीम अपना मुकाबला दुबई में खेलेगी। हालांकि आईसीसी ने ऑफिशियल एंथम को रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम ने एंथम सॉन्ग गाया है।
ऑफिशियल एंथम हुआ रिलीज
ऑफिशियल एंथम का नाम ‘जीतो बाजी खेलकर’ रखा गया है, जिसे आतिफ असलम ने गाया है। साथ ही वह परफॉर्म भी करते हुए दिख रहे हैं। एंथम में दुनिया के किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिखाया गया है। केवल हर देश के फैंस ही वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फैंस अपने-अपने देश का झंडा लिए हुए भी नजर आ रहे हैं। एंथम में फैंस क्रिकेट खेलने के अलावा डांस भी कर रहे हैं। फैंस को एंथम काफी पसंद आ रहा है। फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप
The post खत्म हुआ इंतजार! चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिशियल एंथम हुआ रिलीज, आतिफ असलम ने लूटी महफिल appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment