WPL 2025: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई ये टीम, Points Table में हुआ बदलाव
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 में 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस ने दीप्ति शर्मा की यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
टॉप-2 में पहुंची मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग 2025 में 6 मैच खेले हैं। जिसमें से हरममप्रीत कौर की टीम ने 4 में जीत और 2 में हार का सामना किया है। फिलहाल 8 अंक के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स अभी भी 10 अंक के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है।
दिल्ली ने 7 में से 5 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार का सामना किया है। गुजरात जायंट्स की टीम तीसरे स्थान पर है। गुजरात ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।
Back to winning ways 💙#MI go back into the 🔝 2⃣ of the points table and move closer to the playoffs with a commanding win 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/JkJlE423GC #TATAWPL | #UPWvMI | @mipaltan pic.twitter.com/u03fvHTX0h
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2025
ये भी पढ़ें:- CT 2025: श्रेयस अय्यर को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, BCCI करेगी ऐलान
डब्ल्यूपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|
दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 10 | +0.482 |
मुंबई इंडियंस | 6 | 4 | 2 | 8 | +0.267 |
गुजरात जायंट्स | 6 | 3 | 3 | 6 | +0.357 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.244 |
यूपी वॉरियर्स | 7 | 2 | 5 | 4 | -0.785 |
इस टीम पर मंडराया खतरा
यूपी वॉरियर्स का महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूपी को इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अभी तक यूपी वॉरियर्स ने इस सीजन में 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां से अब यूपी वॉरियर्स के लिए महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में जगह बना पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- भारत इन 2 टीमों के साथ खेलेगा ट्राई सीरीज, शेड्यूल आया सामने
The post WPL 2025: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई ये टीम, Points Table में हुआ बदलाव appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment