नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर
England Playing 11 vs West Indies: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. नेपाल के खिलाफ खराब गेंदबाजी की वजह से लुड वुड को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वुड की जगह पर जेमी ओवरटन को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है. नेपाल के खिलाफ इंग्लिश टीम मैच गंवाती बची थी और आखिरी ओवर में सैम करन ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड की लाज बचा ली थी.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में हुआ एक बदलाव
इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. नेपाल के खिलाफ 3 ओवर के स्पेल में 31 रन लुटाने वाले लुक वुड को बाहर कर दिया गया है. वुड की जगह पर जेमी ओवरटन टीम में लौटे हैं.
ओवरटन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, इंग्लिश टीम ने इसके अलावा टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम के बॉलर्स बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.
बाल-बाल बच गई थी लाज
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा था. जैकब बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, तो हैरी ब्रूक ने सिर्फ 32 गेंदों में 53 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. वहीं, अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने महज 18 गेंदों में 39 रन ठोक डाले थे.
हालांकि, एक समय पर लग रहा था कि टीम के गेंदबाज 185 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहेंगे. हालांकि, सैम करन ने आखिरी ओवर में 10 रनों का बचाव करते हुए इंग्लैंड की शर्मनाक हार को टाल दिया था. करन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 27 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया था.
The post नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment