IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया…
IND vs PAK: पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया कि वो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे. जिसके कारण पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई थी. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने फिर से सरेंडर कर दिया है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच बायकॉट विवाद खत्म होने पर अब बीसीसीआई ने बड़ा बयान दिया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान के सरेंडर पर आया बीसीसीआई का बड़ा बयान
पीसीबी ने 1 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलने का ऐलान किया था. जिसके बाद आईसीसी ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी दी थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बीसीबी और आईसीसी के बीच एक मीटिंग हुई. जिसके बाद पाकिस्तान ने सरेंडर करते हुए 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने का बड़ा फैसला किया. जिसका पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया पर 9 फरवरी की रात को ऐलान किया. जिस पर बीसीसीआई का बड़ा बयान आ गया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी को धन्यवाद और बहुत-बहुत बधाई.’
Congratulations and all kudos to @ICC for resolving the matter. https://t.co/CGFDLn6rs3
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 9, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्यों बांग्लादेश ने ही छोड़ दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ? ICC से मीटिंग के बाद बदल गया सुर
बीसीसीआई ने इस विवाद पर नहीं दिया था कोई भी बयान
पहली फरवरी को जब से विवाद शुरू हुआ, तभी से बीसीसीआई इस मुद्दे पर कोई भी बड़ा बयान नहीं दे रही थी. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उस समय भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ये मुद्दा आईसीसी का है, वो भी इसे सुलझाएं. बीसीसीआई सिर्फ अपने विवाद पर ही बयान जारी करती है. अन्य क्रिकेट बोर्ड की तरह भारतीय क्रिकेट बोर्ड बहुत ज्यादा बोलने में विश्वास नहीं रखता. बीसीसीआई बहुत ही सोच समझ कर ही विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया देता है. बोर्ड फिलहाल इस आईसीसी टूर्नामेंट को सफल बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है.
ये भी पढ़ें: क्यों IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान ने फिर किया सरेंडर? सरकार ने बताया फैसला बदलने का कारण
The post IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया… appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment