Header Ads

T20 World Cup: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को बाहर से देख भावुक हुए रोहित शर्मा, वायरल VIDEO में बताया दर्द-ए-दिल!

Rohit Sharma Emotional Message: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है. भारत और USA के बीच वानखेड़े में धमाकेदार मैच देखने को मिला. इस मैच को देखने के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसेडर रोहित शर्मा भी मौजूद थे. रोहित शर्मा इसी बीच खिलाड़ियों से मिले और ICC चेयरमैन जय शाह से भी उन्होंने मुलाकात की. अब रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को देखकर एकदम भावुक हो गए. इसी वीडियो में उन्होंने टीम को दूर से देखने और स्क्वाड का हिस्सा नहीं होने का दर्द बयां किया.

ड्रेसिंग रूम को बाहर से देख रोहित ने क्या कहा?

ICC ने रोहित शर्मा का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो में रोहित शर्मा ने भारतीय ड्रेसिंग रूम को ओर देखा, जहां उन्हें हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे और तिलक वर्मा खड़े हुए दिखे. रोहित ने उन सभी को देखते हुए कहा, ‘अजीब लग रहा है रे इधर. वहां से इधर एकदम अजीब लग रहा है.’ रोहित ने यह बताने का प्रयास किया कि रिटायरमेंट के बाद टी20 टीम से दूर होना उनके लिए नया-नया है.

रोहित ने टीम से दूर रहने और टी20 वर्ल्ड कप का एम्बेसेडर बनने पर कहा, इन सभी चीजों के बीच आपको कभी-कभी एहसास नहीं होता कि हर पल का आनंद लेना चाहिए. यह पल कभी वापस नहीं आएगा. भारत में खेलना कभी आसान नहीं होता है. सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर मेरी नजर है. मेरे लिए यह काफी भावुक पल है, क्योंकि मुझे इन सभी चीजों की आदत नहीं है. मैदान के इस ओर रहना एकदम अलग है.

ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, ICC से संभावित बातचीत पर किया खुलासा

रोहित शर्मा पहली बार नहीं खेल रहे टी20 वर्ल्ड कप

रोहित शर्मा का ड्रेसिंग रूम को देखकर भावुक होना बनता है, क्योंकि यह पहला मौका है, जब हिटमैन टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. इसके पहले 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 के संस्करण में वो भारत के लिए खेलते हुए नजर आए. टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायरमेंट के चलते वो पहली बार ये टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं. इसी वजह से उनका भावुक होना बनता है.

ये भी पढ़ें:- क्या गौतम गंभीर ने किया विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने पर मजबूर? BCCI ने तोड़ी रो-को के फ्यूचर पर चुप्पी

The post T20 World Cup: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को बाहर से देख भावुक हुए रोहित शर्मा, वायरल VIDEO में बताया दर्द-ए-दिल! appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.