SL vs IRE: स्पिनरों के दम पर करीबी मुकाबले में जीता श्रीलंका, आयरलैंड ने भी गंवाया उलटफेर का मौका
SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला खेला गया. जहां पर आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. होस्ट श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 143 रन बनाए. जिसके बाद उनकी टीम मुकाबला 20 रनों से हार गई और श्रीलंका ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है.
श्रीलंका के बल्लेबाजों ने किया निराश
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम को धीमी शुरुआत मिली. प्रथुम निसंका ने 23 गेंदों में सिर्फ 24 रन ही बनाए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा ने 11 गेंदों में 14 रन जोड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने नाबाद 56 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसके बाद अंत में आकर कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 231.58 की स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए. आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने भी 2-2 विकेट झटके. मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
🏏 Sri Lanka seal it! 🇱🇰
— Muhammad asif (@asif38689) February 8, 2026
Sri Lanka defeat Ireland by 20 runs in a thrilling contest, holding their nerve to clinch a hard-fought victory. 🔥#SLvsIRE #T20WorldCup #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/Y2gVRpY7Cm
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया से जुड़े 5 बड़े अपडेट आए सामने, दूसरे मैच से पहले दिखेगा बदलाव
आयरलैंड श्रीलंकाई स्पिनरों के आगे हुई फेल
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. आयरलैंड के लिए रॉस एडायर ने 34 रनों की पारी खेली. वहीं हैरी टेक्टर ने भी 40 रन जोड़े. जिसके बाद आयरलैंड के बल्लेबाज मैदान पर टिक कर बड़ी पारी नहीं खेल सके. जिसके कारण ही उनकी टीम 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 143 रन ही बनाए. श्रीलंका क्रिकेट टीम महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं मथीशा पथिराना ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: PAK vs USA: कब और कहां भारत में देखें पाकिस्तान और अमेरिका का मुकाबला? यूएसए कर सकता है उलटफेर
The post SL vs IRE: स्पिनरों के दम पर करीबी मुकाबले में जीता श्रीलंका, आयरलैंड ने भी गंवाया उलटफेर का मौका appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment