Header Ads

डेविड कप क्वालिफायर में भारत ने किया बड़ा उलटफेर, कॉलेज स्टूडेंट ने दिलाई नीदरलैंड्स के खिलाफ यादगार जीत

Davis Cup: डेविड कप के क्वालिफायर मुकाबले में भारत ने बड़ा उलटफेर कर डाला है. भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने अगले दौर में अपनी जगह भी बना ली है. कॉलेज स्टूडेंट दक्षिनेश्वर सुरेश ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दमदार खेल दिखाया.

उन्होंने विश्व की नंबर छह टीम के खिलाफ निर्णायक पांचवां मैच जीतते हुए भारत को 3-2 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. साल 2019 के बाद पहली बार भारत दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल हुआ है.

भारत ने किया बड़ा उलटफेर

नीदरलैंड्स के खिलाफ युकी भांबरी और दक्षिनेश्वर की जोड़ी ने युगल मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत की जीत की उम्मीदों को जगाया. हालांकि, एकल मैच में सुमित नागल बुरी तरह से फ्लॉप रहे और उन्हें वर्ल्ड के 88वें नंबर के प्लेयर जेस्पर डि जोंग के खिलाफ करीब तीन घंटे तक चले मैच में 7-5, 1-6, 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा. यही वजह रही कि पांचवां मैच भारत के लिहाज से काफी अहम हो गया. हर किसी की निगाहें दक्षिनेश्वर सुरेश पर टिकी हुई थीं.

सुरेश ने भी टीम को निराश नहीं किया. उन्होंने डि ओडेन के खिलाफ खेले गए मैच में 6-4, 7-6 से जीत दर्ज करते हुए भारत को दूसरे दौर में जगह दिला दी. 465वीं रैंकिंग पर मौजूद दक्षिनेश्वर का प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा और उन्होंने अपने खेल से लिएंडर पेस की यादें ताजा कर दीं. लिएंडर ने ठीक इसी तरह साल 2004 में जापान के खिलाफ धांसू प्रदर्शन किया था.

2019 के बाद पहली बार मिली जीत

साल 2019 में डेविस कप के नए फॉर्मेट की शुरुआत के बाद भारत ने पहली बार दूसरे राउंड में अपनी जगह बनाई है. अगले दौर में भारत का सामना कोरिया के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है. दक्षिनेश्वर ने युकी भांबरी के साथ मिलकर युगल मुकाबला भी जीता. दक्षिनेश्वर और युकी का युगल मैच काफी लंबा चला, लेकिन आखिर में जीत भारत के पक्ष में आई

The post डेविड कप क्वालिफायर में भारत ने किया बड़ा उलटफेर, कॉलेज स्टूडेंट ने दिलाई नीदरलैंड्स के खिलाफ यादगार जीत appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.