Header Ads

Pakistan vs USA T20I World Cup 2026 Live Score: 2024 की हार का बदला लेने उतरेगा पाकिस्तान, कोलंबो में होगी यूएसए के साथ भिड़ंत

PAK vs USA T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 विश्व कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की टीम साल 2024 में मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगी तो वहीं अमेरिका की टीम मोनांक पटेल की कप्तानी में टूर्नामेंट की पहली जीत तलाशने उतरेगी. अमेरिका को पहले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.अमेरिका इस मुकाबले में जीत हासिल कर एक बार फिर से कारनामे को दोहराना चाहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम जीत हासिल करती है लेकिन अगर यूएसए जीत जाता है तो पॉइंट्स में लड़ाई रोचक हो जाएगी. 

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming

पाकिस्तान और यूएसए के बीच का ये मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद 7 बजे शाम में फेंकी जाएगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर एक दूसरे के सामने होंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी पर फैंस इसे जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. 

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Probable Playing 11

पाकिस्तान- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

यूएसए- एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Weather and Pitch Report

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का साया नजर नहीं आ रहा है. पिच की बात करें तो थोड़ी घास नजर आ रही है लेकिन कुछ ओवरों के बाद गेंद नीची रह सकती है. इस मैदान पर टीमों के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है.

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: Head to Head

पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक एक ही मैच खेला गया है जो कि साल 2024 के विश्व कप में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं अमेरिका ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. दोनों टीमों के बीच ये दूसरी भिड़ंत होने जा रही है. 

The post Pakistan vs USA T20I World Cup 2026 Live Score: 2024 की हार का बदला लेने उतरेगा पाकिस्तान, कोलंबो में होगी यूएसए के साथ भिड़ंत appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.