Header Ads

किस स्कूल में पढ़ते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अब होगी ‘अग्निपरीक्षा’

Vaibhav Sooryavanshi Education: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से करारी हार थमाई और छठी बार ये ट्रॉफी जीती. टीम इंडिया की जीत में वैभव सूर्यवंशी का काफी अहम किरदार था. टूर्नामेंट में सूर्यवंशी का प्रदर्शन धमाकेदार रहा और फाइनल में उन्होंने 175 रनों की तूफानी पारी खेली. वैभव मात्र 14 साल के हैं और लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. सूर्यवंशी सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि पढ़ाई पर भी फोकस करते हैं. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अब पढ़ाई के मामले में भी उनकी अग्निपरीक्षा होगी.

वैभव सूर्यवंशी किस स्कूल में पढ़ते हैं?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के अलावा पढ़ाई पर भी पूरी तरह ध्यान देते हैं. वो बिहार के समस्तीपुर जिले के हैं. सूर्यवंशी ताजपुर ब्लॉक के डॉक्टर मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ते हैं. क्रिकेट पर फोकस करने के कारण वो स्कूल कम जाते हैं लेकिन उन्हें अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलता है. वो भी अपनी पढ़ाई को मैनेज करते हैं. वैभव ने खुद बताया है कि वो क्रिकेट प्रैक्टिस के अलावा कोचिंग भी जाते हैं.

ये भी पढ़ें:- सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 5 प्लेयर्स के साथ BCCI ने की ‘नाइंसाफी’! 1 खिलाड़ी दो बार जिता चुका है ICC ट्रॉफी

वैभव देने जा रहे अग्निपरीक्षा

वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में नवीं कक्षा पार की और अभी वो क्लास 10 में हैं. अब उनके सामने सबसे बड़ी परीक्षा है. वो CBSE क्लास 10 की बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं. मात्र 7 दिन बाद उनकी परीक्षा शुरू हो जाएगी. 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक वो अपनी पढाई पर ध्यान देंगे और परीक्षा पास करके अच्छे अंक लाने की कोशिश करेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का U19 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 मैच खेले और 439 रन बनाए. उन्होंने 62.7 के औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 169.49 का रहा. इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए. टूर्नामेंट में उन्होंने 41 चौके और 30 छक्के जड़ दिए.

ये भी पढ़ें:- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 5 खिलाड़ियों की लगी गई ‘लॉटरी’! बोर्ड के फैसले से हुई बल्ले-बल्ले

The post किस स्कूल में पढ़ते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अब होगी ‘अग्निपरीक्षा’ appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.